Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भोपाल में धूमधाम से मनी रामायण के जनक महर्षि वाल्मीकि की जयंती

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आदिकवि वाल्मीकि की जयंती बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पूजा-अर्चना की। 

वीडी शर्मा इस अवसर पर जानकी सेवा संगठन द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में भी शामिल हुए। इसके उपरांत महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा नगर में भ्रमण के लिए रवाना हुई, जहां आम नागरिकों ने प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि केवल चुनावी क्षेत्र में ही नही पूरे मध्यप्रदेश और देश मे वाल्मीकि जी की जयंती हर्ष के साथ मनाई जा रही है। चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी इस तरह के कार्य नही करती।

वीडी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि वाल्मीकि जी की दिशा दर्शन और उनके मार्गदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से चलती आई है। और हमेशा आगे बढ़ने का कार्य किया है।

भोपाल से मृदुभाषी के लिए मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट