Mradhubhashi
Search
Close this search box.

किशोरी से गैंगरेप, पीड़िता बोली- दूसरी लड़कियों को भी बनाया शिकार

इंदौर। इंदौर निवासी 14 वर्षीय बालिका के साथ चार लोगों द्वारा गैंगरेप करने का माामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के मुताबिक दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और भी लड़कियों को लाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे।

भंवरकुआं पुलिस ने इस मामले में 23 फरवरी को केस दर्ज किया था। मामला नवंबर 2021 का है, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ। 10 जनवरी को चाइल्ड लाइन व देवास पुलिस ने बदहवास पीड़िता को देखा तो उससे पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान गौरव से हुई थी। फिर गौरव के माध्यम से उसकी दोस्ती शादाब से हुई। दोनों उसे बहला-फुसलाकर देवास लाए और उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला इंदौर चाइल्ड लाइन को सौंपा। चाइल्ड लाइन ने बालिका की समय-समय पर काउंसलिंग की। इस दौरान उसने इस घटना के साथ अपने साथ हुए अन्य वाकये के बारे में बताया।

पीड़िता ने बताया कि इसके पूर्व गौरव व शादाब उसे महू स्थित अर्जुन ढाबा के पास ले गए, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अन्य युवक भी थे, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और चाकू से धमकाते रहे। फिर आए दिन ऐसा करने लगे। आरोपी ने अन्य लड़कियों के साथ भी इस तरह की घटना की है। इस पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष दुबे ने 19 जनवरी को थाना भंवरकुआं थाने में मामले में केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया। इस पर बुधवार को पुलिस ने शादाब व गौरव के खिलाफ गैं रेप व पाक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया। दोनों आरोपियों की तलाश कर अन्य युवकों के मामले में पड़ताल की जा रही है। पीड़िता को एक संस्था में रखा गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट