Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 4 Novermber 2021: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा, परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा

मेष –

आप भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगे। ज्ञानवर्धक तथा रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में मतभेद और गलतफहमियां हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा ।परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष –

जमीन जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी। आप प्रत्येक कार्य में रुचि लेकर अपनी क्षमताओं के अनुसार काम को अंजाम देंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों में नुकसान की आशंका है। परिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन –

मानसिक रूप से अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आपका अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने की बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। कार्यक्षेत्र में किसी तरह के बदलाव की जरूरत है। आलस को हावी ना होने दें। ऑफिस और फील्ड दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सुख सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। परंतु विवाहेतर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है। मौसमी बीमारियां जैसे खांसी जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

त्यौहार से संबंधित व्यस्तता बनी रहेगी। आज किसी काम मैं बेहतरीन सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। करियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े ना आने दे। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से किसी के साथ संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में मददगार साबित होगी। नए काम की शुरुआत के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रकृति के लोग बदलते मौसम से अपने आप का बचाव करके रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

आज भाग्य आप के पक्ष में है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी जिससे मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से संबंध पुनः मजबूत हो सकते हैं। तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या –

आज कोई सपना साकार होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। समय बहुत ही महत्वपूर्ण है , इसका भरपूर सहयोग करें। कारोबारी महिलाएं अपने बिजनेस पर पूरी तरह ध्यान दें। उनके लिए इस समय फायदेमंद ग्रह स्थिति बनी हुई है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित तथा मर्यादित रहेगा। पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है ।अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

आप अपने व्यवहार तथा मृदुभाषीता द्वारा खराब संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियों उत्पन्न करेगा। इस वक्त आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है। जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। व्यवसायिक कार्य अभी लंबित होंगे। पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा। परंतुसमय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि नारे तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटों को दूर करने में सफलता मिलेगी। जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष व्यक्ति से मुलाकात तरक्की और जीत पाने में मददगार रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी। पति-पत्नी में नज़दीकियां बढ़ेगी। विवाह सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी। वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी तरह की व्यवसायिक मुकाबले में हार हो सकती है। इस तनाव को अपने पर हावी ना होने दे। धैर्य से अपने कामों के प्रति समर्पित रहे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर –

अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी विशेष प्रतिभा को जागृत करने में समय व्यतीत होगा। विशेषकर ग्रहणीया स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। कामकाज में कुछ रुकावटें आएंगी। जिसकी वजह से ऑर्डर पूरा करने में देरी हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोक-झोंक हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटक कर व्यर्थ के कार्यों में लग रहा है। मशीनरी और तेल संबंधी बिजनेस में भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। इसलिए पूरा ध्यान काम पर रखें। पेपर संबंधी कामों को पूरी तरह व्यवस्थित रखना आवश्यक है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। गले से संबंधित परेशानी जैसे खासी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

अपनी सूझबूझ व बुद्धिमता द्वारा अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको विशेष सफलता प्रदान करेगा। विद्यार्थी लोग अपने पढ़ाई के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। वरना रिजल्ट खराब हो सकता है। अपने स्वभाव को सहज व संतुलित बना कर रखें। पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट