Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 29 March 2022:पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य उचित बना रहेगा

मेष –

आज आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। सिर्फ खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत करने की जरूरत है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा संबंधी क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बिजनेस में नई योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। काम पूरे होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऑफिस के कार्यों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य उचित बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ भी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। कभी-कभी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष –

किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में हिचकिचाहट नहीं। किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे। मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव होगा। व्यवसायिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले न बदलें। जीवन साथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम भी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन –

किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। मानसिक सुकून और शांति भी मिलेगी। कभी अपनी अहमियत दूसरों के समक्ष जाहिर करने के चक्कर में कुछ गलत एक्टिविटी भी हो सकती है कोई भी महत्वपूर्ण बातचीत करते समय अपशब्दों का प्रयोग ना करें। कमीशन, बीमा, शेयर्स आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों में अलगाव होने जैसी स्थिति बन रही है। सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है। व्यायाम करें साथ ही उचित आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क –

धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अधिक निखार आएगा। किसी चिंता और परेशानी का आज समाधान मिलेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ बदलाव जरूर लाएं। आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ लोग आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। स्वस्थ बने रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। प्रतिकूल वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

किसी सी भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम को निपटाने की कोशिश करें। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य में सुधार आएगा। व्यवसाय में आज बिल्कुल भी निवेश ना करें। बल्कि वर्तमान कामों पर भी ध्यान दें। ऑफिस के कामों में आप की कार्य क्षमता की वजह से अधिकारी खुश रहेंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। घर और व्यवसाय में उचित तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें और सभी सावधानियां बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या –

आज किसी बड़ी दुविधा और बेचैनी से आप को राहत मिलेगी। और आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन को अपनी जीवन शैली में जरूर अपनाएं। डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। कोई भी बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले उचित सोच विचार जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी को संबंधों को मधुर बनाकर रखने के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाना जरूरी है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। गरिष्ठ और तला-भुना खानपान की वजह से पेट खराब रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। प्राणायाम करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे तथा कुछ नए कार्यों को भी करने में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के व्यक्तिगत दिनचर्या में ज्यादा रोक-टोक ना करें।विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि ना लें। आपका अपनी व्यवस्थित दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली बनाकर रखना आपको स्वस्थ रखेगा। शारीरिक ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी दीर्घकालिक योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति को सामान्य रखेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। फायदेमंद संपर्क बन सकते हैं जो कि भविष्य में काम आएंगे। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ ना कुछ उपहार लाना सबको खुशी प्रदान करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। गले में कुछ इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें और अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ नई संभावनाएं ला रही हैं। अनजान व्यक्ति से मुलाकात आप दोनों के लिए ही लाभदायक साबित होगी। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आपका मनोबल भी बना रहेगा। व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली में सुधार और बदलाव करने की जरूरत है। लेकिन निजी कामों की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की तकरार रहेगी। परंतु घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्त्रीवर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। स्त्रीजनित रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मकर –

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। व्यवसायिक मामलों में ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय नई-नई जानकारियां मिलेंगी। जिससे आपके व्यवसाय में भी गति आएगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। तथा जोखिमपूर्ण कार्यों से भी दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। व्यवसाय में स्टाफ और अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। सकारात्मक और स्वस्थ बने रहने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन –

किसी पारिवारिक समस्या का निदान मिलने से राहत मिलेगी तथा अपने अन्य कार्यों पर ध्यान दें पाएंगे। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्यस्थल के वातावरण को प्रभावित कर सकता है। परिवार के साथ आपसी प्रेम और सामंजस्य भरा वातावरण रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाए। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इससे राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करे। इस समय किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की भी आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट