Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 29-09-2021: संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी, एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे

मेष  –

आज का दिन मन मुताबिक रुचि पूर्ण गतिविधियों में व्यतीत होगा। जिससे आप अपने आपको पुनः ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में हर काम निगरानी रखना जरूरी है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगी, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। पति-पत्नी के मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

बिजनेस में लगभग ज्यादातर काम बिना रुकावट के पूरे हो जाएंगे। पैसों की वजह से जो काम रूके थे, आज फिर से शुरू हो जाएंगे। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित तथा खुश रहेगा। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं। और उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

आज खर्चा की अधिकता रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आप काबिलियत से अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं। व्यस्तता के चलते जीवनसाथी का परिवार के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क –

अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आपको अवश्य ही बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली और अनुभवी इंसान की मदद से आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतरीन बनेगी। इनकम धीमी होगी।  जीवनसाथी की सलाह लेना आपके कामों में फायदेमंद रहेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधो में भी गहराई बढ़ेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह –

आज कोई शुभ समाचार मिलने से अपने अंदर विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द दोबारा उठ सकता है। व्यायाम और योगा पर नियमित ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

आज परिस्थितियां सामान्य है। परंतु वह आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी।  कार्यक्षेत्र में मेन्युफैक्चर संबंधी कामों पर ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है। इस वक्त राजनीति से जुड़े लोगों के साथ संपर्क और ज्यादा मजबूत करें। कामकाज की वजह से आप अपने दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला –

दूसरों से मदद लेने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें। आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी स्थितियां बन रही है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। लेकिन किसी कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत हो सकती है। इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा।भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक –

आज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। जोखिम भरे कामों में रुचि ना लें। वर्तमान कार्यों पर ही अपना ध्यान लगाएं। इस समय काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, कोई ऑर्डर निरस्त होने की आशंका बन रही है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बना कर रखना आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

बिजनेस में वर्तमान परिस्थितियों में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। पैसों के लेन-देन में बहुत सावधान रहना होगा। नए काम की शुरुआत के लिए योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र की अचानक मिलने से आश्चर्यजनक प्रसन्नता महसूस होगी। किसी प्रकार के इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। योग्य डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर  –

 इस वक्त मार्केटिंग संबंधी कामों में अधिक ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। अपने संपर्कों को भी और बढ़ाने की जरूरत है। जोखिम भरो कामों में पैसा न लगाएं। मेंटेनेंस संबंधी कामों पर भी खर्चा और बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर तनाव रहेगा, परंतुु दूसरों से सलाह लेने की बजाय स्वयं ही सुलझाने का प्रयास करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। वंशानुगत संबंधी रोग पुनः उठ सकता है । इसलिए लापरवाही ना बरतें तथा अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी अवश्य लचीलापन लाएं। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार विमर्श करें तो जल्दी ही घर का माहौल और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। विवाहेत्तर संबंधों ना उपजने दे। ज्यादा सोच विचार करने तथा तनाव लेने से सिरदर्द व पेट की समस्या बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन –

पारिवारिक बिजनेस में कोई उपलब्धि हासिल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। नए काम से संबंधित कोई योजना बनाने के लिए भी समय अनुकूल है। परिवार के सदस्यों का सहयोग तथा दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर में खुशहाली भरा वातावरण व्याप्त रखेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।ज्यादा चिंता की वजह से कभी-कभी आप अपने अंदर आत्म बल की कमी भी महसूस करेंगे। कुछ समय आत्म मनन तथा मेडिटेशन में लगाने से आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट