Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पंजाब। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है।

सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।’

बता दें कि बीते कुछ महीनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया। इसके बादा माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सबकुछ ठीक कर लिया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू खुद सीएम बनना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने कुछ और ही फैसला किया। पार्टी के इस फैसले को सिद्धू ने उस समय तो स्वीकार कर लिया। हालांकि, अब इस्तीफे के बाद इसकी पुष्टि होती दिख रही है कि सिद्धू सीएम नहीं बनाए जाने के अपनी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट