Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 1st January 2022: खुशियों की प्राप्ति होगी, मित्रों से मुलाकात होगी

मेष –

जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के कामों को व्यवस्थित करने में व्यस्तता रहेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। परंतु जरूरत अनुसार काम सुचारू रूप से हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। तथा सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सकारात्मक व्यवहार रखेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

नजदीकी मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। तथा आपसी सलाह मशवरा द्वारा कुछ समस्याओं का हल भी मिलेगा। इस समय बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। अपनी फाइल या पेपर व्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी कार्य अभी रुके रहेंगे। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। प्रेम संबंधों के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। तनाव और थकान जैसी स्थिति से दूर रहें। मौसम का भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन –

किसी के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करना आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहायक रहेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। बिजनेस में किसी भी नए काम को करने में दिलचस्पी ना लें। किसी कर्मचारी की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कार्य में व्यवधान आएगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती हैं। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

अपनी सूझबूझ और योग्यता से कोई बड़ी समस्या हल कर लेंगे। इससे आप अपने अंदर सकारात्मक और अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। वर्तमान बिजनेस के कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। हालांकि आप उनका निवारण करने में भी सक्षम रहेंगे तथा सहयोगियों और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। परिवार जनों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। घर में खुशी और सुकून भरा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम की स्थिति रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

इस समय प्रकृति आपको बहुत से मौके दे रही है। दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचाने। कार्यक्षेत्र में सहयोगी और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। अन्यथा कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनेगी। अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा व्यायाम और योगा अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या –

किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको अतिरिक्त खुशी प्रदान करेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े सभी फैसले खुद ही ले दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता ना करें और ना ही किसी पर भरोसा करें। दिन भर की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु पॉल्यूशन और सर्दी से अपना बचाव रखें।अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ साथ देश विदेश संबंधी जानकारियां भी हमसे करेंगे। किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में अनुभवी इंसान की सलाह लेना उचित रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। घर में भी सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

तनाव से राहत पाने के लिए उस समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में व्यतीत करें। इससे आपकी प्रतिभा और छवि में भी और अधिक निखार आएगा। व्यवसाय में किसी प्रकार का निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपको मदद करेगा। किसी भी नए कार्य में हाथ ना डालें। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी से कुछ गलतफहमियां भी आ सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु –

कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु आप समझदारी से उसका समाधान भी ढूंढ लेंगे। आज रचनात्मक कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह फायदेमंद रहेगी, उस पर जरूर अमल करें। घर में किसी समस्या को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे। जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर –

मुसीबत में फंसे किसी मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान और आस्था बढ़ेंगे। व्यापारिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा ना करें। किसी की गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती है। पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते मौसम की वजह से हल्की फुल्की परेशानी रहेगी। फिक्र ना करें। तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

पिछले कुछ समय से चल रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। अपने दोस्तों तथा जानकारों के साथ फोन और मीडिया द्वारा अधिक से अधिक संपर्क में रहें। कार्यस्थल पर आज किसी विशिष्ट व्यक्ति सी मुलाकात अथवा बातचीत हो सकती है, जोकि फायदेमंद साबित होगी। परंत बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा।एक दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपकी स्वयं की लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। खांसी जुकाम की समस्या बढ़ने ना दें तथा उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को गति देने के लिए पूरी मेहनत लगा दे। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई सुखद समाचार मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। परिस्थितियां अनुकूल है। बाहरी संसाधनों द्वारा अच्छे आर्डर मिलने की संभावना है। इस समय ऑनलाइन कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान मौसम का हल्का-फुल्का प्रभाव रह सकता है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। खानपान संतुलित रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट