Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 17 November 2021: विदेश यात्रा के योग है, शिक्षा में सफलता मिलेगी

मेष

आज दिन का अधिकतर समय परिवार के लोगों के साथ किसी विशेष योजना संबंधी विचार-विमर्श में व्यतीत होगा। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। परंतु अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। परिवारिक संबंध उत्तम रहेंगे। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक काम के बोझ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने स्वास्थ्य का भी जरूर ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष

आज किसी विशेष कार्य को संपन्न करने के लिए आपका अत्यधिक समय व्यतीत होगा। मीडिया और संपर्क सूत्रों द्वारा कोई ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम करने की नई तकनीक सफल रहेगी। इससे संबंधित अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको आमंत्रित किया जा सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा। सर्दी से संबंधित कोई स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, तथा खान-पान भी उचित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन

पारिवारिक रुके काम को पूरा करेंगे। इससे घर में सुकून और शांति वाला वातावरण रहेगा। प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पारिवारिक व्यवसाय में सभी सदस्यों को आपसी तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। किसी भी तरह का बदलाव या नया काम शुरू करने संबंधी कोई कार्यवाही ना करें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। घर की देखभाल में जीवन साथी का उचित सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय योगा और व्यायाम मै भी व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क

पारिवारिक धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में विशेष रूचि रहेगी। मकान, दुकान आदि से संबंधित रखरखाव और मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। समय और सितारे आपकी पक्ष में हैं। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाए अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। खानपान में लापरवाही की वजह से गला खराब हो सकता है, तथा खांसी की समस्या भी बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह

आपके व्यक्तित्व और वाणी द्वारा लोग आप से प्रभावित होंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में बदलाव की कोशिश न करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। तथा घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या

इस समय भाग्य उन्नति के शुभ अवसर बन रहे हैं। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार की लोगों की हर छोटी मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा। कामकाज में लिए गए कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले कामयाब रहेंगे। अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान सकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला

परिवार में सुख शांति आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। वाहन या घर के देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। व्यवसाय के प्रति आपके ठोस निर्णय सकारात्मक रहेंगे। इस समय कामकाज में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें। स्वास्थ के प्रति भी सचेत रहें। एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी संकेत मिल रहे हैं।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक

लाभदायक समय है। किसी भी कार्य तथा मेहनत का उचित परिणाम हासिल होंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है ,उसे सुलझाने का उचित समय है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। पति-पत्नी तथा घर के सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु

पुरानी गलतियों से सीख कर आज आप कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। और स्वयं को बेहतर स्थिति में महसूस भी करेंगे। व्यवसाय संबंधी नई तकनीकी जानकारी हासिल होगी। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है, परंतु यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। पति-पत्नी के बीच घर के किसी मुद्दे को लेकर गंभीर विचार-विमर्श होगा। समस्या का उचित समाधान भी मिलेगा। ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट सर्दी के मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी उन्हें स्वस्थ रखेगी।़

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर

पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी में नजदीकी मित्र अथवा संबंधी का सहयोग मिलेगा। जायदाद संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान और दबदबा रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी योजना बना रहे हैं तो गंभीरता से अमल करें। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।तथा सब के साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगे। खासी जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ

समय पूर्णतः पक्ष में है। मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। संतान द्वारा भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी व आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें आएंगी। परंतु इन नकारात्मक कमियों को दूर करके आप बेहतरीन सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय में आप जिस काम को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। काम के साथ साथ पारिवारिक दायित्व का भी पूरा ध्यान रखें। कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। कफ खांसी की वजह से गले और छाती में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन

समय की गति आप के पक्ष में है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। ध्यान रखें कि आपकी इन क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है साथ ही घरेलू खर्च का संतुलित बजट भी बनाकर रखें। पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल व सामान्य से बना रहेगा। परंतु प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बरतना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट