Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 17 March 2022: कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें

मेष –

घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी समय व्यतीत कर के सबको खुशी महसूस होगी। घर और बिजनेस पर उचित तालमेल रखने में आपकी कोशिश सफल रहेगी। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके बिजनेस पर रहेगा। हिम्मत रखें जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल होने वाली हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य तथा उचित तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी। किसी कार्य में असफलता मिलने से मनोबल में कमी व निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष –

प्रभावशाली जनसंपर्क बनेंगे और आपके लिए लाभदायक भी साबित होंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर साथियों और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई उचित समाधान भी मिल सकता है। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक जो व्यवसायिक गतिविधियों में कमी आई थी, उनमें सुधार आएगा। घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। वर्तमान वातावरणकी वजह से एलर्जी और घबराहट की समस्या रहेगी। ज्यादा भीड़ भाड़ और पॉल्यूशन में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन –

परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का साथ और सहयोग आपके द्वारा कोई निर्णय लेने में सहायक रहेगा। और घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में पार्टियों के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। थकान और नींद ना आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क –

आज ग्रह गोचर आपके लिए फायदेमंद परिस्थितियां बना रहा है। इसका भरपूर सम्मान करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें, अन्यथा आपके मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता है। घर तथा व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह –

सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी जरूर अपना योगदान दें। इससे संपर्क बढ़ेंगे तथा आपकी पहचान भी बढ़ेगी।घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। कोई भी व्यवसाय संबंधी नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले.। सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।

कन्या –

किसी पारिवारिक सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई फायदेमंद सूचना मिल सकती है। काम करने के तरीकों में बदलाव की कोशिश न करें। क्योंकि फायदा नहीं होगा। दांपत्य जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला –

इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। वित्तीय संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिला होगा। आज किसी भी नहीं योजना पर काम शुरू न करें। क्योंकि अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। पारिवारिक मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी मनो स्थिति विचलित रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक –

स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। व्यवसायिक लेन-देन करते समय कागजी कार्यवाही जरूर करें। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, इंक्वायरी आदि हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता हैं। प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित बने रहेंगे। पेट दर्द और कब्जियत की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें। और खानपान की आदतों को भी सुधारें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु –

अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे। परंतु उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में अपने व्यवसाय परेशानियों को मिक्स ना करें। इसका असर घर की सुख शांति पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर –

कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज ग्रह गोचर आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को और अधिक प्रबल कर रहा है। कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नुकसान होने की होने की स्थिति बन रही है। व्यवसाय की कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी से भी शेयर ना करें। परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ –

आज अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर ले। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। मशीनरी, कारखाने जैसे व्यवसाय में लाभ दायक अनुबंध मिल सकते हैं। व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। और इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करने पढ़ सकती है। बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन होने जैसी समस्या रहेगी। इसमें अपना इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन –

आज दिनभर व्यस्तता और थकान जैसी स्थित बनी रहेगी। आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। आज व्यवसायिक कामों में मंदी की स्थिति रहेगी। नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसी गतिविधियों में पैसा ना लगाएं। पारिवारिक सामंजस्य घर की व्यवस्था को सुखद और खुशनुमा बनाकर रखेगा।। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। योगा करें तथा संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट