Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 16 March 2022: मित्रों से मेल मुलाकात खुशनुमा व्यतीत होगी, कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें

मेष –

किसी नई योजना को कार्य रूप देना लाभदायक साबित होगा। कुछ और नए आइडिया दिमाग में आएंगे। इस समय आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे तथा विचारों में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। ग्रह स्थिति अनुकूल है। विदेश संबंधी बिजनेस में परिस्थितियां अनुकूल होने के आसार हैं। कमीशन, बीमा जैसे कामों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। मित्रों से मेल मुलाकात खुशनुमा व्यतीत होगी। तनाव का असर आपकी नींद पर पड़ सकता है और इसकी वजह से मानसिक थकान भी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नील, भाग्यशाली अंक- 9

वृष –

प्रॉपर्टी डीलिंग व्यवसाय में लाभ की बेहतरीन स्थिति बन रही है। इसलिए किसी भी डील के प्रति लापरवाही ना करें। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। पार्टनरशिप करने का प्लान बन रहा है तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सिर्फ दूसरों की बजाए अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी वर्तमान मौसम की वजह से त्वचा संबंधी इंफेक्शन हो सकता है। हाइजीनिक बने रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन –

आज किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आने की संभावना है। कुछ व्यक्तिगत समस्या आ सकती है। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। फिर भी प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं। जिसके दुष्परिणाम भी सामने आएंगे। खानपान संबंधी लापरवाही रहने से प पेट संबंधी दिक्कतें आएंगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

सम्मानित व्यक्तियों के साथ कुछ समय व्यतीत होगा। इससे आपको कई नई विषयों की जानकारी भी मिलेगी। घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। कार्यक्षेत्र में बहुत कॉम्पिटिशन रहेगा। कार्यों को सुचारु रुप से संपन्न करने के लिए मेहनत की जरूरत है। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। ऑफिस में आप का प्रभुत्व बना रहेगा। आप घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह –

संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व बना रहेगा। परिस्थितिवश व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। इस समय बिजनेस में आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने की भी जरूरत है। इसमें अपने कर्मचारियों का भी सहयोग लेना उचित रहेगा। पति-पत्नी के बीच घर के किसी व्यवस्था को एक कुछ नोकझोंक की स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि आप से सामंजस्य द्वारा गलतफहमी को सुलझाएं। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित करवाएं। इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या –

परिस्थितियां सकारात्मक रहेगी। प्रॉपर्टी सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत काम करें। परिवार तथा मित्रों के साथ भी हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में मंदी का असर रहेगा। व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। हालांकि आपका व्यवसायिक एटीट्यूड आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों पर कटौती करनी पड़ेगी। परंतु पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। थायराइड संबंधी समस्या चल रही है, तो अपनी जांच करवाएं और इलाज के प्रति लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला –

आपकी आदतों और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार आ रहा है। समाज में भी आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना रहेगी। इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। धार्मिक आयोजन भी संभव है। कारोबार में नए तरीकों को अपनाना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी बदलाव आ रहा है। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान जरूर रखें। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। व्यायाम इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक –

कोई इच्छा पूरी हो जाने से खुश रहेंगे। आसपास की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने काम पर ध्यान दें। इस समय की गई मेहनत के आपको उचित परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत संबंधी योजना बनेगी। आपके फैसले सकारात्मक रहेंगे। युवा वर्ग को किसी व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के भावनाओं को समझें तथा उनका सम्मान करें। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी। परंतु अभी लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनु –

पिछले कुछ समय से आपको जिस खुशखबरी का इंतजार था, आज आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से भी राहत मिलेगी। व्यवसायिक स्थल पर माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप सफल रहेंगे। व्यवसायिक महिलाओं को किसी योजना को लेकर उचित सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लव मेरिज के लिए परिवार से मंजूरी मिल सकती है। गर्मी और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आपको अपने किसी प्रयासों में विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद्व दूर होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत की जरूरत है। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। साझेदारी संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से जीवन साथी के साथ कुछ तनाव रह सकता है। जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा उन्हें कुछ उपहार अवश्य दें। पैरों या एड़ी में दर्द की शिकायत रहेगी। मेहनत के साथ साथ आराम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

परिवार के साथ घर की शॉपिंग संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। हास परिहास और मनोरंजन भरा वातावरण भी बना रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सकारात्मक हलचल होने के योग बन रहे हैं। धन संबंधी मामलों और योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए समय अनुकूल है। घर में सुख शांति और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन –

इस समय अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। आपको सफलता मिलने वाली है। साथ पिछले कुछ समय में आपके जिन कार्यों में व्यवधान आ रहे थे, आज बस आसानी से पूरे हो सकते हैं। कार्य स्थल की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव होंगे और खर्चों की अधिकता भी रहेगी। हालांकि इसके परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे। घर में कोई आयोजन संबंधी योजना बनेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कार्यभार की अधिकता रहने से बहुत अधिक थकान भी बनी रहेगी। पौष्टिक आहार और आराम दोनों स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट