Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 10 November 2021: मेहनत का फल मिलेगा, आत्मविश्वास में इजाफा होगा

मेष –

समय की गति आप के पक्ष में हैं। आप की मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपके नजदीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। लंबित योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। दोस्तों के साथ परिवारिक मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृष –

ग्रह गोचर तथा भाग्य दोनों आपके पक्ष में हैं। कुछ महत्वपूर्ण लाभदायक यात्राएं संपन्न होगी। आज व्यवसायिक स्थल पर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण फैसले न लें। कामकाज पर ध्यान दें। पैसों के लेन-देन संबंधी काम करते वक्त सावधानी रखनी जरूरी है। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बना कर रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

शांति के तरीके से अपने काम को अंजाम देने से काफी हद तक आपको सफलता प्राप्त होगी। बदलते परिवेश की वजह से नई नीतियां बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बाहरी गतिविधियों पर समय व्यर्थ ना करें क्योंकि कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होगा। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे। गर्मी की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की दिक्कत हो सकती है। काम के बीच आराम का भी ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क –

परिवार के साथ खुशी और उल्लास के साथ समय बीतेगा। कार्यकुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते वक्त अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें। खुद के लिए फैसले गलत हो सकते हैं। परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान महीने से राहत व सुकून महसूस होगा। तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बिजनेस में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मीडिया और संपर्क सूत्रों से आपको नई योजनाएं बनाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के पास को लेकर चिंता रहेगी। परंतु परिवार जनों का एक दूसरे के प्रति सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव की समस्या रहेगी। व्यायाम तथा मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या –

आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण आपको अपने कार्यों में सफलता देगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल जोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध भी प्राप्त होंगे व्यवसायिक योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। आज आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधी भी मर्यादित रहेंगे। गैस व पेट खराब होने जैसी परेशानी रहेगी। अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला –

तुला आपकी लापरवाही और लेटलतीफी के कारण जरूरी और महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। तथा आपसी संबंधों में और भी अधिक नज़दीकिया आएंगी। गले में दर्द व खांसी जुकाम रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव तथा कई अवसर भी सुलभ होंगे। यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। परंतु समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। अवस्थित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती हैं। योगा तथा व्यायाम पर भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु –

समय सुखद अनुभव वाला है। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। व्यवसायिक नजरिये से समय अच्छा चल रहा है। रुके काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर –

आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून का अनुभव करेंगे। समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य की प्रगति संतोषजनक रहेगी। बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रहेगी ,इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए आवश्यक है कि कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी व्यतीत करें। अत्यधिक काम की वजह से पैरों में सूजन व दर्द रह सकता है। बेहतर होगा कि समय-समय पर आराम भी लेते रहे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ –

पिछले कुछ समय से की गई कड़ी मेहनत के उचित परिणाम अब हासिल होने वाले हैं। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण काम निपटाने में सक्षम रहेंगे। बिजनेस में कर्मचारियों के बीच झगड़ा या विवाद चल रहा था, वो सुलझ सकता है। कारखाने और फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस तरक्की देने वाले रहेंगे। बच्चों की समस्याओं को लेकर जीवन साथी के साथ कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना आवश्यक है। नजला जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मीन –

समय मान प्रतिष्ठा वर्धक है। आसपास के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें , इससे आप अपने आपको हल्का व तनाव मुक्त महसूस करेंगे। बिल्डर और प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस मुनाफा कमाएंगे। लेकिन अपनी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज संभाल कर रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध किसी गलतफहमी की वजह से टूट भी सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी तथा शारीरिक कमजोरी महसूस करेंगे। मेडिटेशन करें तथा प्रकृति के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट