Table of Contents
ToggleAaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 2 नवंबर यानी गुरुवार को मिथुन, सिंह और कर्क राशि वालों के लिए उत्तम दिन रहेगा। मेष राशि वाले आज सावधान रहें।
मेष (Aries) Rashifal
आपके लिए दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नए लोगों से सहज रहेंगे। किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें सावधानी बरतें। बिजनेस कर रहे लोग किसी स्कीम का हिस्सा बनने से पहले अनुभवी व्यक्ति से बातचीत जरूर करें। कुछ नई चर्चाओं में शामिल होंगे। अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। विरोधियों की चालों को समझना होगा। संतान से किसी किए वादे को पूरा करेंगे।
वृष (Taurus) Rashifal
दिन खुशनुमा रहने वाला है। सोचे सभी काम आज पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा बढे़गा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप मिल सकती है। पारिवारिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर की मरम्मत आदि करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आज परिवार में ऐसा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके लिए दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। किसी काम में साझेदारी न करें, नहीं तो पार्टनर धोखा दे सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना मन में बनी रहेगी। कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। मन में चल रही इच्छा को लेकर मां से बात कर सकते हैं।
कर्क (Cancer) Rashifal
दिन समस्याएं लेकर आने वाला है। वाणी व व्यवहार में स्पष्टता रखें। लेन-देन के मामले में अजनबी पर भरोसा न करें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के काफी काम बनेंगे। महत्वपूर्ण कामों पर अच्छा धन खर्च करेंगे। किसी बजट को बनाना अच्छा रहेगा। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कानूनी मामले में जीत मिल सकती है, लेकिन अहंकार भरी बात न करें।
सिंह (Leo) Rashifal
आपके लिए दिन खुशहाली लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में बना रहेगा। कॅरियर को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं। इसमें पिताजी से बातचीत जरूर करें। निजी जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। किसी काम को लेकर भाइयों से बात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पढ़ाई के साथ किसी कोर्स की ओर रुख बदल सकती है।
कन्या (Virgo) Rashifal
दिन शासन व प्रशासन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। योजना बनाकर धन खर्च करें, नहीं तो व्यर्थ के कामों में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे, जिससे अधिकारियों को हैरानी होगी। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
तुला (Libra) Rashifal
आपके लिए दिन अनुकल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज के मामलों में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रम में होने का मौका मिलेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी मुश्किल से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
धैर्य व साहस से आगे बढ़ाने के लिए यह दिन रहेगा। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या होगी। जोखिम भरे काम में हाथ न डालें। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय में अहम फैसला ले सकते हैं। काम की आपको एक सूची बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। परिजन की सलाह लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी तो कष्टों में भी वृद्धि होगी।
धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। अपने सहयोगियों पर भरोसा करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी दस्तावेजों पर पूरी निगरानी बनाकर आगे बढ़ें। आपके साथ धोखा हो सकता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापार में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। इससे आय में वृद्धि होगी। कुछ विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।
मकर (Capricorn) Rashifal
आपके लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने वाला है। किसी काम में उसकी नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। किसी के बहकावे में ना आएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से अधिकारियों को खुश करेंगे। अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से परेशान कर रहा था तो वह दूर होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन के मामले पर पूरा फोकस बनाए रखें।
कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन अनुकूल रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। शुभ सूचना मिले तो उसमें ढील न दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लंबे समय से रुके काम आज गति पकड़ेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी। किसी योजना में बहुत सोच-विचार कर धन लगाएं, नहीं तो धन फंस सकता है। मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।
मीन (Pisces) Rashifal
आपके लिए दिन सुख-सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं। नहीं तो समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। उससे घबराने की जरूरत नहीं है। नए मकान, वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। अच्छी सोच बनाए रखें। किसी से अहंकार भरी बातें न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कोई काम लंबे समय से रुका है तो आज पूरा हो सकता है।