नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है। कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इसके अगले ही दिन गुरुवार को CRPF ने इस पर जवाब दिया है।