Raashifal 06 May : चंद्र ग्रहण के बाद इन राशियों में मच सकती है उथल-पुथल, देखिये आज का राशिफल - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
/

Raashifal 06 May : चंद्र ग्रहण के बाद इन राशियों में मच सकती है उथल-पुथल, देखिये आज का राशिफल

Raashifal 06 May

Raashifal: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल का एक बहुत बड़ा महत्त्व है। इसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस राशिफल की जानकारी निकालने के लिए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। देखिये आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जाकाओं के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारी से अनबन हो सकती है जिसका नुकसान आपको उठाना होगा। क्रोध पर काबू बनाए रखें। नए व्यवहारों से भाग्य चमकेगा और सामाजिक सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ लम्बे सफर पर जाना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृष राशि

आप यदि बिजनेसमैन हैं तो आज बिना वजह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो सीनियर अधिकारी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यवसाय में नई योजना की तरफ ध्यान दें और अचानक फायदा हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश से अच्छा लाभ होगा। कर्ज से राहत मिलेगी। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज दिन के छोटे-मोठे लाभ की संभावना है। जॉब व बिज़नेस से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो सकते हैं। कोई भी व्यापार छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। शाम का समय दोस्तों और परिवारवालों के साथ ही बीतेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि का जातक आज अपनी मस्ती में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न दें। अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप सामाजिक स्तर पर मेल-जोल बढ़ाने में सफल होंगे। शाम के समय व्यापार की स्थिति में सुधार आएगा और कुछ नए ऑर्डर भी मिलेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Raashifal