Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला किया गया। शुक्रवार 2 जुलाई को तीरथसिंह रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से विधायक हैं और वह दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले सतपाल महाराज, धनसिंह रावत जैसे दिग्गजों के नाम रेस में सबसे आगे थे, लेकिन पुष्कर सिंह धामी बाजी मार गए। उत्तराखंड में चुनाव को सिर्फ एक साल बाकी है। ऐसे में उनके ऊपर भाजपा के गिरते ग्राफ को संभालने की अहम जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट