Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Parineeti Chopra Maldives Photos: पति को छोड़ परिणीति किसके साथ मालदीप में कर रहीं एंजॉय, बोल्ड तस्वीरें वायरल

Parineeti Chopra Maldives Photos:

Parineeti Chopra Latest Photos: शादी बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मालदीप में एंजॉय कर रहीं हैं। वह पति राघव चड्डा के साथ नहीं, बल्कि किसी और के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहीं हैं। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जो काफी वायरल हो रहीं हैं। इस फैंस कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि वह पति को छोड़कर किसके साथ एंजॉय कर रही हैं। हालांकि इसको एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में क्लियर किया है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) स्विमसूट पहने स्विमिंग पूल में खड़ी दिख रही हैं। परिणीति ने स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। उन्होंने शादी वाला पिंक चूड़ा पहना हुआ है। परिणीति ने कैप्शन लिखा है-हनीमून पर नहीं हूं। ये फोटो ननद ने ली है। एक्ट्रेस ने हैशटैग के साथ गर्ल्सट्रिप लिखा है।

ससुराल वालों के साथ गईं हैं एक्ट्रेस

बता दें परिणीति(Parineeti Chopra) ससुराल वालों के साथ मालदीव वेकेशन पर गईं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर समंदर किनारे की तस्वीरें शेयर की हैं। तीन दिन पहले ही एक्ट्रेस दिल्ली में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था, तब परिणीति ने साड़ी पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान भी उनकी मांग में सिंदूर और हाथ में चूड़ा दिखा था। उनको इस तरह रैंप वॉक करते देख लोगों की निगाहें टिक गईं थीं। रैंप वॉक के फोटोज और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

Parineeti Chopra Maldives Photos
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट