Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में कल जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन सीटों पर होगा ऐलान

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में कल जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन सीटों पर होगा ऐलान

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की बची विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर भाजपा (BJP) की दिल्ली में बैठक होगी। इसके बाद बुधवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर सकती है। भाजपा 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 94 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना है। माना जा रहा कि भाजपा की यह अंतिम सूची हो सकती है।

उम्मीदवारों के चयन को लेकर प्रदेश भाजपा(BJP) कोर ग्रुप के पदाधिकारियों ने सोमवार की देर रात भी मुख्यमंत्री निवास पर जुटे थे। आज दिल्ली की बैठक में चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा(BJP) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत कोर ग्रुप के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर पदाधिकारियों ने देर रात तक मंथन किया।

54 सीटों पर उम्मीदवारों का होना है ऐलान

पार्टी को जिन 54 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना है, उनमें से 58 पर भाजपा विधायक और नौ मंत्री भी हैं। ये सभी टिकट मिलने की उम्मीद लगाए हैं। 94 सीटों में 27 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। बता दें भाजपा(BJP) चार सूचियां जारी कर चुकी है। पहली और दूसरी में पार्टी ने 39-39 नाम जारी किए थे। तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम शामिल था। चौथी सूची में 136 नामों का ऐलान हुआ था।

MP BJP Candidate List
ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट