Mradhubhashi
Search
Close this search box.

New Year In Mandu: जश्न में डूबी रात नववर्ष का पर्यटकों ने किया स्वागत

New Year In Mandu

New Year In Mandu: मृदुभाषी न्यूज़/कपिल पारिख – ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू मैं 2023 की अंतिम रात जश्न में डूबी रही। हजारों की संख्या में यहां पहुंचे सैलानियों ने दिन में मांडू की ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया यहां के परंपरागत दाल बाटी पानीए का लुत्फ उठाया। घुडसवारी ऊंट की सवारी और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लिया।

New Year In Mandu: रात में यहां होटल और रिसॉर्ट में जश्न के इंतजाम पर्यटकों के लिए थे। यहां होटल में डीजे नाइट सूफी नाइट कैंप फायर आर्केस्ट्रा के साथ आकर्षक आतिशबाजी के इंतजाम थे। यहां आए सैलानियों ने झूमते नाचते वर्ष 2024 में प्रवेश किया। जैसे ही घड़ी की सैयां ने रात 12:00 बजने का इशारा किया हैप्पी न्यू ईयर के उद्घोष से हसीन वादियां गूज उठी। वर्ष 2024 के पहले दिन यहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। उन्होंने पहले देव दर्शन किया और उसके बाद मांडू भ्रमण की शुरुआत की।

New Year In Mandu: क्रिसमस से अब तक यहां लगभग 1 लाख पर्यटक भ्रमण करने पहुंचे हैं और आने वाले दिनों में सैलानीयो के आने का क्रम जारी रहेगा। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यहां पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा के माहौल इंतजाम किए थे। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी के इंतजाम थे। पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने मांडू खुद मांडू की सड़कों पर घूम कर इंतजामों का जायजा लिया था। गुलाबी ठंड पड़ते ही यहां मौसम पर्यटन के अनुकूल हो गया है। यहां के इतिहास के साथ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट