Navjot Sidhu: लंबे समय तक चली तकरार के बाद आखिर शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हो गई। पंजाब कांग्रेस के दोनों दिग्गज पंजाब भवन में चाय प्रोग्राम पर साथ नजर आए।
आज संभालेंगे सिद्धु पदभार
नवजोत सिद्धू पहले पटियाला से चंडीगढ़ कैप्टन के चाय प्रोग्राम के लिए पंजाब भवन पहुंचे उसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहुंचे। लेकिन कैप्टन से मुलाकात करे बगैर सिद्धू कांग्रेस भवन के लिए निकल गए। सिद्धू कुछ समय बाद वापस आ गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज सभी विधायकों, सांसदों और बड़े कार्यकर्ताओं को चाय पर आमंत्रित किया था।
4 कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज पदभार संभालेंगे। सिद्धू की चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन में ताजपोशी होगी। सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा भी पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले लंबे समय से नाराज चल रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धू का आमंत्रण पत्र स्वीकार कर लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, हिमाचल से कुलदीप सिंह और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के शामिल होने की संभावना है।