Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: शिवराज चौहान के करीबी मुकेश टंडन को विदिशा से फिर उम्मीदवार बनाया, गुना से ये बने उम्मीदवार

MP Election 2023: भोपाल की इन सीटों पर कांग्रेस में अंतर्कलह, भाजपा भी इन विस में झेल रही गुटबाजी

MP Election 2023 Live Update: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आखिरकार भाजपा ने बची दो सीटों पर आज अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। शनिवार को भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक के बाद गुना और विदिशा सीट से उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी मुकेश टंडन पर पार्टी ने दोबार भरोसा जताया है। मुकेश को विदिशा से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित सीट गुना से पन्ना लाल शाक्य को उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

भाजपा ने अपनी पहली चार सूची में 228 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए थे। भाजपा की दो नामों की पांचवीं सूची जारी होने के बाद अब प्रदेश में उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो गई है। 2008 में उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी (भाजश) से राजेंद्र सिंह सलूजा गुना से चुनाव जीते थे। 2013 चुनाव में पहली बार पन्ना लाल शाक्य विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। शाक्य का टिकट काटकर 2018 चुनाव में गोपीलाल जाटव को उम्मीदवार बनाया गया था। जाटव वर्तमान में विधायक हैं। अब उनकी जगह पार्टी ने दूसरी बार पन्ना लाल शाक्य को टिकट दिया है।

बता दें भाजपा ने टंडन को 2018 में भी मैदान में उतारा था। हालांकि वह कांग्रेस उम्मीदवार शशांक भार्गव से हारे थे। कांग्रेस ने गुना से पंकज कनोरिया को उम्मीदवार बनाया है तो विदिशा पर शंशाक भार्गव कांग्रेस उम्मीदवार हैं। गुना सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली कही जाती है। पिछली बार भाजपा प्रत्याशी गोपीलाल जाटव गुना से विधायक चुने गए थे

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट