Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Weather update: 3 दिन बारिश के आसार | इन जिलों मे हो सकती है ओलावृष्टि

MP Weather update

MP Weather update: मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 6 राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इंदौर के बुरहानपुर, खरगोन, आलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ और धार में ओलावृष्टि होने की आशंका है।

आईएमडी (IMD) के मुताबिक मंगलवार से 8 जून तक मध्य प्रदेश, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा में बारिश होगी। इससे पहले तेज आंधी चलेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, बिहार, उत्तर-पूर्व आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलेगी। अन्य राज्यों में मौसम सामान्य ही रहेगा। दरअसल, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक साइक्लोन बन रहा है। यह धीरे-धीरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होता जा रहा है। दो दिनों में यह और मजबूत हो जाएगा, जिस कारण मानसून के केरल की ओर बढ़ने में रुकावट आ रही है।

8 जून तक केरल में दस्तक दे सकती है मानसून
आईएमडी के अनुसार इस साल मानसून 8 जून तक केरल में दस्तक दे सकती है। पहले 4 जून को भी पहुंचने की संभावना जताई गई थी। 2022 में 29 मई को मानसून केरल पहुंचा था। उससे पहले 2021 में एक जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी।

पिछले 4 साल ऐसे रहा मानसून
देश में पिछले 4 साल में मानसून अच्छा रहा है। 2019 में 110 प्रतिशत, 2020 में 109 प्रतिशत, 2021 में 99 प्रतिशत, 2022 में 106 प्रतिशत बारिश हुई थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट