Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 6 June 2023: 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, शेष राशि वाले भी जानें हाल

Rashifal 6 June 2023

Rashifal 6 June 2023: ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल पर बताता है कि आज का दिन आपका कामयाब होगा या नहीं। किसी क्षेत्र में आपके अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। किससे संबंध खराब हो सकते हैं। आइये जानते है आज का राशिफल Rashifal।

मेष
दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। भावुकता में लिए गए निर्णय के लिए से आज पछतावा होगा। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। जरूरी कार्य को प्राथमिकता देंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई आवश्यक सूचना मिले तो खुद तक सीमित रखें।

वृष
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने कामों के प्रति सावधान रहें। साझेदारी में काम करने से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से मन की बात कह सकते हैं। आपके मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अपनों के साथ आनंदमय समय बीताएंगे। कोई भूमि, भवन आदि से संबंधित मामला है तो सुलझ जाएगा।

मिथुन
यह दिन मेहनत और लगन से काम करने के लिए है। सेवा आदि से कार्य से जुड़े लोगों अच्छा काम करेंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। विपक्षियों से सावधान रहें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। मेहनत व लगन से आज आप आगे बढ़ेंगे, जिसका आपको पूरा फल जरूर मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कर्क
आपके लिए दिन सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह
आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से खुशी रहेगी। आप करीबियों की बात सुनेंगे। किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के लिए कोई विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। किसी को धन उधार नहीं दें।

कन्या
मंगलवार आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। विवेक से कोई निर्णय लें। सामाजिक गतिविधियों में भी पूरी रुचि दिखाएंगे। आलस्य का त्याग कर आगे बढ़ें। भाई-बहनों से अपने मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

तुला
यह दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। रिश्तों की अनबन दूर होगी। आप परिवार में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपने घर के काम पर भी पूरा ध्यान दें। धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। नौकरी से संबंधित अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। महिला मित्रों से सावधान रहें।

वृश्चिक
आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी, क्योंकि आप ऐशो-आराम की वस्तुओं को खरीदेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

धनु
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने लोगों का भरोसा जीत लेंगे। बहुत विचार कर कोई फैसला लें। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। व्यापार के लिए आप कुछ योजनाएं बनाने में समय बीताएंगे। मां से कहासुनी हो सकती है।

मकर
मंगलवार आपके लिए पारिवारिक रिश्ते में नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आय के एक से अधिक स्त्रोतों से मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच-विचार कर लें। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आर्थिक लेन-देन के मामले में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे और धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। बड़ी उपलब्धि मिलने से आप खुश रहेंगे। घर के किसी सदस्य का आज रिटायरमेंट होने से छोटी-मोटी पार्टी हो सकती है।

मीन
आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आध्यात्म के मामलों में बहुत सावधानी से आगे बढ़ें। कला व कौशल में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में साथियों के साथ विश्वास बनाए रखें। किसी नए वाहन को खरीद सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट