Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: कौन है प्रियंका पैंची,जो ममता मीणा पर पड़ी भारी

MP Election 2023 कौन है प्रियंका पैंची,जो ममता मीणा पर पड़ी भारी

MP Election 2023: चाचौड़ा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी है प्रियंका पेंची (मीणा)

MP Election 2023: प्रियंका पैंची (Priyanka Penchi) गुना के गांधी के नाम से विख्यात नेता बाबूजी हरभजन सिंह मीणा (Harbhajan Singh Meena) की पुत्रवधू है बाबूजी हरभजन सिंह मीणा अपने समय के बड़े जन नेता रहे हैं। प्रियंका के पति प्रद्युमन मीणा (Pradhuman Singh Meena) मध्यप्रदेश में मीणा समाज से पहले आईआरएस (IRS) है।

गुना के गांधी बाबूजी की बहु प्रियंका क्षेत्र की जनसेवा करने मैदान में उतरी हैं। मीणा परिवार ने अपनी उच्च शिक्षित बहू को राजनीति के माध्यम से जनसेवा के लिए चुना है।

MP Election 2023: प्रियंका मीणा का जन्म टोडा भीम करौली में हुआ प्रारम्भिक शिक्षा जयपुर में संपन्न हुई। प्रियंका ने भोपाल से एमटेक की डिग्री लेने प्राप्त की है। प्रियंका ने 4 वर्ष पहले राजनीति में सक्रिय होने का निर्णय लिया और पिछले 4 वर्षों से चाचौड़ा क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रियंका ने अपनी राजनीति कि शुरुआत काँग्रेस की छत्रछाया में कि और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में राजनीति की सीढ़िया चढ़ना शुरू किया।

MP Election 2023: पिछले वर्ष हुए जिला पंचायत चुनाव में ममता मीणा के खिलाफ चनाव लड़ कर उन्होंने सभी को चोंका दिया था। पूर्व विधायक और राजनीति की धुरंधर ममता मीणा ने भी प्रियंका को चांचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान दोनों ही शशक्त उम्मीदवार मैदान मे थी और प्रियंका ने इन दो दिग्गजों के सामने ताल ठोक दी थीं। पंचायत चुनाव में प्रियंका मात्र 235 वोटों से वो चुनाव हार गई थीं

प्रियंका का आमजन से संपर्क

MP Election 2023: प्रियंका मीणा अपने क्षेत्र में खासी लोकप्रिय हो गई हैं प्रियंका हमेशा स्थानीय वेश भूषा में रहती हैं और अक्सर लोगों के बीच आती जाती और संपर्क में रहती है , प्रियंका जबसे राजनीति में सक्रीय हुई है तभी से सभी कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहती है और वह एक पदयात्रा भी निकाल चुकी है

प्रियंका और ममता का विवाद – ममता मीणा के पति को कहा था गुंडा

MP Election 2023: पंचायत चुनाव के दौरान प्रियंका के घर पर हमला हुआ था प्रियंका ने अपने घर पर हमला होने के आरोप रघुवीर सिंह मीणा पर लगाया था – उन्होंने कहा है कि रघुवीर सिंह मीना  के लोगों ने हमारे घर हमला किया, इस मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी एंट्री हो गई थी उन्होंने कहा था कि ये हमला शर्म की बात है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया –

“नकारात्मक एवं दहशत की राजनीति का दंश आप चांचौड़ा क्षेत्रवासी 15 साल से देख रहे हैं और ज्यादातर लोग प्रत्यक्ष रूप से झेल भी चुके हैं. आज उसी की ताजा उदाहरण आपके सामने पेश है. मुझे अभी पता चला कि माननीय रघुवीर सिंह जी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि “मोती सिंह गुर्जर तैयारी कर लो आपका ट्रांसफर अशोकनगर होना है” क्योंकि आदरणीय मोती सिंह जी मेरे शुभचिंतक हैं. आपको धमकी देने या दादागिरी करने का शौक है तो मुझे सीधी धमकी दो. ऐसे यहां-वहां धमकी से काम क्यों चला रहे हो.”

रघुवीर मीणा ने दिया था जवाब

रघुवीर सिंह मीना ने भी फेसबुक पोस्ट से इसका जवाब देते हुए कहा- “देवीजी आप कौन हैं, आपने मुझे व्यक्तिगत रूप से गुंडा लिखा है, मैं जानना चाहता हूं की आप गुंडागर्दी की परिभाषा बताएं. मैं देवी शक्ति का उपासक हूं, मैंने हमेशा महिला वर्ग का भरपूर सम्मान किया है. कोई भी महिला नहीं कह सकती है कि मैंने किसी के साथ गुंडई की है. आपने मुझे गुंडा बताया है, यदि आपके साथ गुंडई की हो तो मुझे अवश्य प्रमाण देने का कष्ट करें. भारत के राष्ट्रपति ने मुझे वीरता पदक से सम्मानित किया है.”

प्रियंका ने थामा भाजपा का दामन

MP Election 2023: फरबरी 2023 में प्रियंका ने काँग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया और चाचौड़ा में राजनीतिक भूकंप सा आ गया जिन प्रतिद्वंदीयों से प्रियंका लड़ रही थी अब वे उनके ही खेमे में पहुँच गई थी और विरोधीयो से द्वंद युद्ध अब ग्रहयुद्ध मे बदल गया भाजपा के लोग प्रियंका को पूर्व विधायक ममता मीणा का सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी मानने लगे और हुआ भी वही

MP Election 2023: गुना की हॉट सीट मानी जा रही चांचौड़ा विधानसभा से भाजपा ने कुछ ही दिन पूर्व भाजपा मे आई जिला मंत्री प्रियंका पेंची को टिकट दे दिया और प्रियंका ने ममता को पहली शिकस्त दी , टिकट के साथ ही शुरू हुआ प्रियंका का विरोध,पूर्व विधायक ममता मीणा ने खुला विरोध किया और चाचौड़ा से लेकर भोपाल तक विरोध किया हाल में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा आलाकमान ने ममता को भोपाल बुलाकर समझाईश भी दी है

प्रियंका सीधे संपर्क के अलावा भी सोशल मीडिया के जरिए भी अपने क्षेत्र और आस-पास के लोगों से जुड़ी रहती है Facebook पर प्रियंका Priyanka Penchi पेज के जरिए सक्रीय रहती है और इनके 183000 फॉलोवर्स है

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट