Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election News 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर 70% सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय | इनके नाम पर मुहर!

MP Election News 2023 मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर 70% सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय

MP Election News 2023: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। भाजपा अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने वाला है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में भी 70 प्रतिशत सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं। हालांकि इनके नाम पर मुहर नहीं लगी है। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन को लेकर हड़बड़ी नहीं कर रही है। बीते दो दिनों में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 7 घंटे बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की है।

MP Election News 2023: बैठक बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने संकेत दिए कि कुछ दिन और स्क्रीनिंग की प्रक्रिया चल सकती है। पार्टी का दावा है कि वो बेहतर उम्मीदवार के साथ मैदान में उतरेगी। दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले में जनआक्रोश यात्रा शुरू की जा रही है। कांग्रेस में टिकट को लेकर के दावेदारों में उम्मीद बढ़ी है। दरअसल, पार्टी का दावा है कि उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी तरीके से हो रहा है।

MP Election News 2023: कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी और सीटें
डॉ. गोविंद सिंह– लहार
बाला बच्चन– राजनगर
ओमकार सिंह मरकाम –डिंडोरी
उमंग सिंगार– गंधवानी
सज्जन सिंह वर्मा– सोनकच्छ
विजयलक्ष्मी साधो – महेश्वर
प्रियव्रत सिंह – खिलचीपुर
जयवर्धन सिंह– राघौगढ़
जीतू पटवारी– राऊ
सचिन यादव– कसरावद
कमलेश्वर पटेल – सिंघावा
हुकुम सिंह कराड़ा– शाजापुर
सुरेंद्र सिंह बघेल– कुक्षी
सुखदेव पांसे– मुलताई
हर्ष यादव – देवरी
तरूण भनोत– जबलपुर पश्चिम
लखन घनघोरिया– जबलपुर
भोपाल के दक्षिण पश्चिम से विधायक पीसी शर्मा
भोपाल उत्तर से आरिफ अकील
भितरवार से लाखन सिंह यादव

अन्य खबरें

फेसबुक पर हमारी देखे

https://www.facebook.com/groups/815639575672090/permalink/1251437365425640/

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट