Mradhubhashi
Search
Close this search box.

3 वेरियंट्स में लॉन्च होगी Mahindra XUV 400 EV , देखें फीचर्स

Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार का टॉप वेरिएंट कनेक्टेड कार टेक, सनरूफ और 6 एयरबैग जैसे कूल फीचर्स से लैस होगा. अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV को 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है. हम आपको यहां इन वेरिएंट्स के बारे में और जानकारी बता रहे हैं.

Mahindra Unveils electric SUV XUV 400 EV claims 456 km range on single  charge read complete details - Mahindra ने पेश की 456 km रेंज वाली  इलेक्ट्रिक SUV XUV 400 EV, Tata

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने हाल ही में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 को पेश किया था। उस समय इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया था और इसे जनवरी 2023 में लॉन्च के लिए निर्धारित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी तीन वैरिएंट्स – Base (बेस), EP (ईपी) और EL (ईएल) में पेश किया जाएगा।

Mahindra XUV400 Launch Date, Expected Price Rs. 14.00 Lakh, Images & More  Updates - CarWale

कैसे होंगे फीचर्स
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी के वैरिएंट्स के आधार पर कैसे फीचर्स होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टॉप-स्पेक ट्रिम में ब्रांड के एड्रेनो एक्स सॉफ्टवेयर के साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन, ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलेंगी।

Mahindra XUV300 EV To Be Called XUV400 EV, Unveil In September - ZigWheels

सुरक्षा के लिहाज से, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुछ सुरक्षा तकनीक के रूप में 6 एयरबैग, ऑल-राउंड डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलेंगे। ट्रिम-वार सुविधाओं के बारे में ज्यादा जानकारी कार की लॉन्चिंग के आसपास आने की संभावना है।

Mahindra XUV400 EV Price, Range, & Full Specs - E-Vehicleinfo

XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ है। बैटरी के लिए एक चिलर और एक हीटर भी है और बैटरी का निर्माण भारत में ही होता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट