इंदौर। इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र की साधना कलेकशन पर काम करने वाले एक कर्मचारी पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उक्त कर्मचारी को चाकू से चोट आई है। इधर घटना से नाराज व्यापारियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए पूरा मार्केट बंद कर दिया।
राजवाड़ा क्षेत्र में फेरी,ठेलो पर व्यापार करने वाले और स्थानीय दुकानदारों में रोजाना विवाद की स्थिति बनती है। रोजाना किसी न किसी मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों का इन फेरी वालों से विवाद होना आम बात हो गई है।लेकिन मंगलवार को 2 फेरी फेरी वालों ने राजवाड़ा स्थित साधना कलेक्शन के कर्मचारी संजय साहू पर चाकुओं से हमला बोल दिया।
लिहाजा उक्त कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया है। तो इधर उक्त घटना से नाराज राजवाड़ा के सैकड़ों दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद करते हुए पूरा के पूरा मार्केट बंद कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सराफा थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर दोनो अरोपियो पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।