भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को सभी मंडलों में दीपक से कमल तक थीम पर जनसंघ का 70 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दीपक से कमल तक बीजेपी की यात्रा के प्रतीक के रूप में सार्वजनिक स्थानों, चौक चौराहों और प्रमुख बाजारों में कमल की आकृति की रंगोली बनाकर दीप जलाएं। भाजपा मुख्यालय समेत दीप कमल रंगोली बनाकर दीप जलाएं गए।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में आज के ही दिन जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज 70 वर्ष पूरे हो रहे है। आज पूरे मध्य प्रदेश में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कमल का चिन्ह बनाकर दीपक प्रज्जवलित कर रहे है। ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होता है। दीपक जलाकर जनसंघ से कमल यात्रा पूरे प्रदेश में मनाई जा रही है। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया जाएगा। इस संकल्प के साथ सभी लोग आगे बढ़ेगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारत को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना चाहते है। भारत को दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना चाहते है।