Mradhubhashi
Search
Close this search box.

दिल्ली -एनसीआर में हुई बारिश, देश के शेष हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली। दिल्ली -एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ ही आसमान में बादल छा गए। नोएडा सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर पश्चिम भारत में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना हैं।

पश्चिमी हिमालय में चल सकती है तेज आंधी

आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी, बिजली या तेज़ हवाओं या ओलावृष्टि हो सकती है। जाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की या तेज़ हवाएं और ओलों की भी चेतावनी दी गई है।

इंदौर में चली तेज हवा

मध्य प्रदेश में इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने पलटा खाया। कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए रहे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट