भारत और श्रीलंका के बीच जारी डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा लगाया गया छक्का बहुत ही खतरनाक साबित हुआ। उनके इस छक्के की वजह से एक दर्शक के नाक की हड्डी टूट गई।
मैच के छठे ओवर में विश्वा फर्नांडो की गेंद पर रोहित ने पुल शॉट मारा औक छक्के के लिए गई और डेक्कन हेराल्ड के रिपोर्ट के मुताबिक, गेंद मैच देख रहे एक फैन 22 साल के गौरव विकास के नाक पर लगी और उसे हड्डी में हेयरलाइन फ्रेक्चर के साथ गहरा कट भी लगा।
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने गौरव को पहले मेडिकल रूम में ले जाकर फर्स्ट एड दिया और फिर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें टांके लगाए गए हैं। इस बारे में डेक्कन हेराल्ड से गौरव के भाई राजेश ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ दिन बाद टांके हटाने को कहा है।