Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IMD Alert: MP समेत 23 राज्यों में आज और कल होगी भारी बारिश, इन 2 शहरों में सड़कों पर पानी

imd weather

29 June Weather Update: मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 23 राज्यों में आज यानी 29 जून को भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसी स्थिति है। IMD ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि देश में मानसून धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। देश में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी राज्यों में सामान्य से 42 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है।

IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी एवं पश्चिमी राज्यों में 3 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और सतारा में जोरदार बारिश हुई है। यहां के रेलवे ट्रैक, बाजारों और सड़कों पर 3 फीट तक जलभराव हो गया है। महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ धंस गए हैं।

मध्य प्रदेश में नदी में फंसे 5 लोग
मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सिवनी जिले के खरपडियां गांव में नदी के बीच 5 लोग फंस गए हैं। इन सभी को हेलिकॉप्टर के माध्यम से निकाला गया है।

इन राज्यों में आज होगी बारिश
आज हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी-पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी पश्चिम मध्यप्रदेश, सौराष्ठ और कच्छ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र , तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट