///

भगवान ने सुनी मां की पुकार मृत बच्चा हुआ जिंदा

मृत बच्चा हुआ जिंदा

नई दिल्ली. कहा जाता है कि सच्चें मन से भगवान से कुछ मांगों तो मिलता जरुर है, एक ऐसा ही चमत्कार हुआ भी हैं, जिसमें मां की पुकार भगवान ने सुन ली और मृत बच्चा जिंदा हो गया। 20 दिन पहले छह साल के बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। मां अपने बेटे के सिर को चूमते हुए बार-बार कह रही थी उठ जा मेरे बच्चे, उठ जा। तभी उसके शरीर में हरकत होने लगी। दोबारा इलाज शुरू हुआ और मंगलवार को वह रोहतक के अस्पताल से हंसता-खेलता अपने घर लौट आया।

मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है। यहां रहने वाले हितेश और उनकी पत्नी जाह्नवी ने बताया कि उनके बेटे को टाइफाइड हो गया था। उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। 26 मई को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वे शव लेकर बहादुरगढ़ लौट आए थे। बच्चे की मां जाह्नवी रोते हुए मासूम को बार-बार प्यार से हिलाकर जिंदा होने के लिए पुकार रही थीं। कुछ देर बाद पैक हुए शव में हरकत महसूस हुई। इसके बाद पिता हितेश ने बच्चे का चेहरा चादर की पैकिंग से बाहर निकाला और उसे मुंह से सांस देने लगे। इस बीच बच्चे ने अपने पापा के होंठ पर दांत गड़ा दिए।