भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें, चलती ट्रेन में एक लड़की ने शर्मसार हरकत की है, गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में लड़की ने एक लड़के पर तेजाब फेंक दिया। पास बैठे लोगों ने जैसे ही युवक को जलते देखा तो अपनी कंबल से उसकी जान बचाई। इस घटना में लड़का बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
GRP अफसरों के मुताबिक रात में भोपाल निवासी सचिन साहू के झुलसने की सूचना मिली थी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन के भाई लोकेश साहू ने बताया कि सचिन विदिशा में ऑफिस में काम करता है। डेढ़ महीने पहले ही उसने नौकरी जॉइन की थी।
दो बेटियां संगीता और वंदना भी तेजाब गिरने से घायल हो गई हैं
तेजाब फेंकने के बाद ट्रेन के कोच में आग लग गई। इस घटना में भोपाल से दमोह जा रही मदन बंसल, पत्नी भगवती बंसल, पांच वर्षीय पुत्र राज बंसल सहित दो बेटियां संगीता और वंदना भी तेजाब गिरने से घायल हो गई हैं। इसके अलावा एक महिला यात्री प्रेमाबाई का भी हाथ झुलस गया है उसका भी उपचार कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लड़के को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
SP ने दिए जांच के आदेश दिए साथ ही कहा कि अभी युवक भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसके बयान नहीं हो पाए हैं।