Mradhubhashi

Gadar 2 Collection: गदर 2 विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही, इन देशों में छाए सन्नी देओल और अमीषा

gadar 2

Gadar 2 Worldwide Collection: फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर 16वें दिन भी धमाल मचा रही है। यह फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म गदर 2 पूरी दुनिया में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 561.3 करोड़ रुपए कमाई कर डाली है। आज वीकेंड यानी रविवार को भी बंपर कमाई करने की उम्मीद है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 561.3 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज 53.92 करोड़ कलेक्ट किया है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 8 लाख 50 हजार से अधिक रुपए कमाए हैं। जर्मनी में 65457 रुपए से ज्यादा की कमाई की है। न्यूजीलैंड में 293007 रुपए से ज्यादा कलेक्शन हुआ है। यूएसए में दो लाख से अधिक कलेक्शन है।

Gadar 2 Collection: फिल्म गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा हैं। इन्होंने फिल्म में कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे रखे हैं। इस फिल्म की कहानी तारा सिंह यानी की सन्नी देओल के बेटे के पाकिस्तान में फंसने और वहां से सकुशल वापस लाने की है। फिल्म में सनी देओल का दमदार एक्शन दिखाया गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 500 करोड़ रुपए कमाए हैं। दुनिया भर में 561.3 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

फिल्म की कहानी
Gadar 2 Collection: फिल्म गदर की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित थी। ‘गदर 2’ की कहानी 1971 का युद्ध शुरू होने से पहले की है। तारा सिंह अपनी पत्नी (अमीषा पटेल) को पाकिस्तान से लाकर भारत में खुशहाल जिंदगी जी रहा है। बेटा चरनजीत उर्फ जीते बड़ा हो गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में मेजर जनरल हामिद इकबाल (मनीष वाधवा) इंतकाम की आग में दहक रहा है। उसका परिवार बंटवारे के समय मारा गया था, इसलिए वह हिंदुस्तानियों से नफरत करता है।

Gadar 2 Collection: सबसे अधिक नफरत तारा सिंह (सनी देओल) से करता है। दरअसल, तारा सिंह ने उसकी रेजीमेंट के 40 जवानों को मार दिया था और सकीना को लेकर पाकिस्तान से हिंदुस्तान आ गया था। तभी भारत और पाकिस्तान में युद्ध के हालात बनने लगते हैं। इस बीच तारा सिंह का बेटा गलती से पाकिस्तान पहुंच जाता है। उसे पाकिस्तान की सेना की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए तारा सिंह दोबारा पाकिस्तान जाता है।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट