Mradhubhashi
Search
Close this search box.

तिरंगा यात्रा में गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

गुजरात में तिरंगा रैली के दौरान गाय की टक्कर से राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल घायल हो गए हैं। महेसाणा जिले के कड़ी शहर में शनिवार सुबह तिरंगा रैली के एक आवारा गाय रैली में आ घुसी थी और उसने पटेल को टक्कर मार दी थी। पटेल के उनके घुटनों में चोट आई है। उन्हें कड़ी के सरकारी अस्पताल भाग्योदय ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद शिफ्ट किया गया है।

शनिवार सुबह भाजपा की इस रैली में एक गाय बेकाबू होकर सीधे भीड़ में आ घुसी थी। उसकी टक्कर से नितिन पटेल जमीन पर गिर गए और उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है। आवारा पशुओं के कारण महेसाणा में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ की इनकी वजह से मौत तक हो चुकी है। पिछले सप्ताह ही दो बैलों के टक्कर से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद नगर पालिका आवारा पशुओं को हटाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना सकी है। पशु मालिकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन उसके बाद भी हालात नहीं बदलते।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट