Mradhubhashi
Search
Close this search box.

धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं दिग्विजय सिंह

धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं दिग्विजय सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस पर पलटवार, पूर्व मुख्यमंत्री पर कसा तंज

भोपाल। उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी-तूफान से मूर्तियां खंडित होने के मामले में प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। मूर्तियां खंडित होने पर कांग्रेस के आरोपों पर नगरीय आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाकाल की नगरी में कुछ नहीं किया। दिग्विजय सिंह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं।
भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के लिए सरकार ने पांच हजार करोड़ की लगात से निर्माण कार्य किए थे।

धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह
धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं दिग्विजय सिंह
धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं दिग्विजय सिंह

सिंहस्थ पर की गई व्यवस्थाओं की तारीफ जनता सहित साधु-संतों ने भी की। दिग्विजय सिंह को बताना चाहिए कि उन्होंने उज्जैन के लिए क्या किया? उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग सिर्फ हिंदू धर्म का अपमान करने का काम कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने सज्जन सिंह वर्मा के आरोपों को लेकर कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब इन्होंने हमारे महाकाल लोक के प्रस्ताव की तारीफ की थी। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि मूर्ति निर्माण में कमियां थी तो कांग्रेस ने टेक्निकल अनुमति क्यों दी? मंत्री ने कहा कि निर्माण सामग्री की जांच में कोई खामियां नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट