Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पदोन्नति में आरक्षण की मांग, सपाक्स संस्था ने निराकरण के लिए मंत्री समूह से की चर्चा

भोपाल। प्रदेश में पिछले 5 सालों से बंद पड़ी पदोन्नति मैं आरक्षण की मांग अब तेज़ होती जा रही हैं।लंबे समय से संघर्ष कर रहे सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक आयोग अधिकारी कर्मचारी संघ सपाक्स संस्था की लंबित मांगों को लेकर मंत्री समूह से चर्चा हुई।

संस्था के पदाधिकारियों ने सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नति में आरक्षण पर चल रहे प्रकरण एवं नये पदोन्नति नियम के सम्बन्ध में गठित मंत्री समूह के साथ बैठक में सपाक्स संस्था के पक्ष की चर्चा की।र्चा के बाद पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए सपाक्स संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागों में पदोन्नति में आरक्षण उनकी प्रमुख मांग है जो 2016 से लंबित पड़ी हुई है उसी को लेकर आज उन्होंने मंत्री समूह से चर्चा की है। उन्होंनो कहाँ की पदोन्नति में आरक्षण व अन्य लंबित प्रकरणों को लेकर आज चर्चा की लेकिन चर्चा का कुछ अंश नहीं निकल पाया जिसको लेकर फिर 23 तारीख को मंत्री समूह हमारे साथ बैठक कर पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

आपको बता दे कि पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा मध्यप्रदेश में घराने लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों से निराकरण करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट