Mradhubhashi
Search
Close this search box.

अमेरिका में डॉक्टरों ने महिला को घोषित किया मृत, 45 मिनट बाद हुई जिंदा

वॉशिंगटन। अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को हार्ट अटैक आया और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर अचानक महिला 45 मिनट बाद जीवित हो गई। घटना अमेरिका के मैरीलैंड की है। कैथी पैटन नामक महिला की बेटी को बच्चा होने वाला था। महिला अपनी बेटी की डिलीवरी की तैयारी कर रही थी। लेबर पेन शुरू होते ही वह उसे अस्पताल ले गई। जैसे ही उसने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया उसे हार्ट अटैक आ गया। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजन के कहने पर डॉक्टरों ने महिला को सीपीआर देना शुरू कर दिया और करीब एक घंटे तक डॉक्टर कैथी को सीपीआर देते रहे। इसी दौरान करीब 45 मिनट बाद कैथी की सांसें अचानक फिर चलने लगीं, उनकी पल्स रेट लौट आई।

रॉकेट लॉन्चर लेकर नौका विहार करने पहुंचे तालिबानी लड़ाके

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान लड़ाकों की पिछले दिनों कई ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं जिनके माध्यम से यह पता चला कि वे क्या कर रहे हैं। कभी वे जिम में नजर आए तो कभी बच्चों के पार्क में नजर आए। ऐसी ही कुछ तस्वीरें फिर वायरल हो रही हैं जिसमें दिख रहा है कि कुछ तालिबानी लड़ाके नावों की सवारी करने पहुंच गए। दिलचस्प बात ये है कि सभी तालिबानी लड़ाके रॉकेट लॉन्चर लेकर नौका विहार करने पहुंचे थे। यह घटना अफगानिस्तान के बामियान प्रांत स्थित बंद-ए-आमिर नेशनल पार्क की है। तालिबानी लड़ाके सामने झील में खड़ीं नावों को देखकर पानी में उतर गए। यहां वे फ्लेमिंगो बोट पर सवारी करते हुए नजर आए। वे यहां हथियारों से लैस होकर पैडल बोट चलाते हुए दिखे। इन तस्वीरों को अफगानिस्तान के किसी पत्रकार से ट्विटर पर पोस्ट की हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट