Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Corona and Yog: कोरोना से स्वस्थ होने के बाद इन योगासन से करें खुद को चुस्त-दुरुस्त

Corona and Yog: कोरोना वायरस जब शरीर पर अटैक करता है तो वह इसके कई अंगों को प्रभावित करता है। फेफड़े इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं और कोरोना से स्वस्थ होने के बाद लोगों को दिल की बीमारी होने और उससे मौत की खबर आ रही है। इसके साथ ही इंसान को इतनी ज्यादा थकान महसूस होती है कि या तो किसी काम को करने की इच्छा नहीं होती है या थोड़ा सा भी काम करने सांस फूलने लगती है। ऐसे में हम शरीर की कमजोरी को योगासन के जरिए दूर कर खुद को चुस्त-दुरुस्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास योगासन के बारे में।

तिर्यक ताड़ासन

इस योगसन से शरीर लचीला होता है। वजन घटता है। लंबाई बढ़ती है। मन शांत होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

पादहस्तासन

डिप्रेशन दूर होता है। फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है। सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है। पाचन संबंधी समस्या दूर होती है और सिर में रक्त संचार बढ़ता है।

सूर्य नमस्कार

डिप्रेशन दूर करता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक है। वजन घटाने में मददगार है। शरीर को डिटॉक्स करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। लंबाई बढ़ती है। मन शांत होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और फेफड़ों तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है।

भुजंगासन

किडनी को स्वस्थ बनाता है। लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। फेफड़ों को मजबूत बनाता है।

शलभासन

फेफड़े सक्रिय होते हैं। नर्व्स सिस्टम मजबूत होता है। खून को साफ करता है। शरीर को मजबूत बनाता है। हाथ-कंधे मजबूत होते हैं।

मर्कटासन

रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। पीठ का दर्द दूर करता है। फेफड़ों के लिए फायदेमंद है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। एकाग्रता बढ़ती है।

पवनमुक्तासन

फेफड़े स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। अस्थमा और साइनस में फायदेमंद है। किडनी को स्वस्थ रखता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। पेट की चर्बी को दूर करता है। मोटापा कम करने में मददगार है। दिल को सेहतमंद रखता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट