Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Congress Vachan Patra: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जारी किया वचन पत्र, जानिए किससे किए क्या वादे

MP Congress Vachan Patra: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जारी किया वचन पत्र, जानिए किससे किए क्या वादे

MP Congress Vachan Patra list: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस(Congress) ने आज दोपहर वचन पत्र जारी कर दिया। इसमें पार्टी ने किसानों, युवाओं और महिलाओं को लेकर वादे किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में वचन पत्र जारी किया गया।

वचन पत्र की प्रमुख बातें

किसानों से गेहूं 2600 रुपए और धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल लिए जाएंगे।
सिंचाई के लिए 5 हार्सपावर नि:शुल्क बिजली के साथ 10 हार्सपॉवर तक 50% छूट दी जाएगी।
सरकार नंदिनी गोधन योजना शुरू कर किसानों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदेगी।
दूध खरीदी पर 5 रुपए प्रति लीटर बोनस देंगे।
सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण देंगे।
लुप्त हो रहीं नदियों के संरक्षण के लिए भागीरथ नदी संरक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।

युवाओं से वादे

सरकारी भर्ती का कानून बनेगा।
2 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।
हर ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित होंगे।
प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट देंगे
18 वर्षों से लंबित भर्तियां भरी जाएंगी।
​युवा स्वाभिमान के तहत शिक्षित जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को दो साल के लिए प्रतिमाह 1500 से 3 हजार रुपए दिए जाएंगे।
छात्रसंघ चुनाव नियमित कराएंगे।

महिलाओं के लिए क्या

बेटियों के विवाह की नई योजना शुरू कर 1 लाख 1 हजार रुपए देंगे।
महिलाओं को स्टार्टअप के लिए 25 लाख तक का लोन 3 प्रतिशत ब्याज दर पर।
​महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास जारी होंगे।
आंगनबाड़ी सहायिका-कार्यकर्ताओं को नियमित करने को नियम बनाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में

स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाया जाएगा।
वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू कर परिवार समेत 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा देंगे।

भूतपूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिकों के लिए

भूतपूर्व सैनिकों को सेवा में आरक्षण का लाभ देंगे। वहीं, कर्मियों की रुकी पदोन्नति शुरू होगी।

श्रमिकों के लिए क्या

1 मई को श्रमिकों के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश घोषित होगा।
65 से अधिक आयु के श्रमिकों को 1200 रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि दी जाएगी

पेयजल की सुविधा में वादे

हर घर को पेयजल योजना उपलब्ध कराएंगे।
स्वच्छ जल का अधिकार कानून बनेगा।

ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के लिए

​समान अवसर आयोग का गठन करेंगे।
​बैकलॉग के पद भरेंगे।
​जाति प्रमाण-पत्र बनाने में आ रहीं समस्याएं दूर की जाएंगी
​छात्रवृत्ति का अधिकार अधिनियम बनेगा।

आवास के लिए वादे

​आवास का अधिकार कानून बनाएंगे।
​ग्रामीण आवास और शहरी आवास की राशि को समान करेंगे।
​600 वर्ग फुट तक के आवासीय पट्टों का निःशुल्क पंजीयन होगा।

धार्मिक क्षेत्र में वादे

​श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण करेंगे।
सीता माता मंदिर श्रीलंका की योजना को पुनः शुरू की जाएगी

अन्‍य वादे

सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 से बढ़ाकर 1200 रुपए होगी।
​बहु दिव्यांगजनों को प्रतिमाह दो हजार रुपये पेंशन।
गरीबों को आटा, दाल, तेल और चीनी का देवभोग किट देंगे।
गरीबी रेखा का नया सर्वे होगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट