धार जिले के गुणावद में उस समय मातम का माहौल बन गया जब एक पोखर में 2 बच्चों के गिरने से मौत हो गई, बताया जाता है कि सादलपुर थानेे के ग्राम गुणावद में फोरलेन के समीप वेयरहाऊस का निर्माण चल रहा हैं।
जिसके पास ही एक बड़ा गडडा पानी को रोकने के लिए बनाया गया था। यही गांव के विराट और हर्ष अपने अन्य साथी बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस बीच गडढे के पास खेलते वक्त बच्चों का पैर फिसल गया। डूब गए बताया जा रहा है कि गडढे के आसपास चिकनी मिटटी होने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना के बाद दोनों बच्चों का शव जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अब से कुछ देर पहले परिजनों को अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंप दिया है। परिजन गोपाल के अनुसार बच्चें कब गडडे के पास चले गए व अंदर डूब गए, इसके बारे में जानकारी नहीं थी। साथ खेल रहे बच्चों ने आकर बताया कि दोनों गड्डे में गिर गए है। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर निजी वाहन से ही धार लाया गया