Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Caste Based Census Report: आखिरकार बिहार सरकार ने जारी कर दिया जातिगत गणना का आंकड़ा, जानिए कौन-सी जाति की कितनी जनसंख्या

Caste Based Census Report

Bihar Caste Based Census Report Released: बिहार में जाति आधारित गणना (Bihar Caste Based Census) की रिपोर्ट आज जारी हो गई। गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर बिहार सरकार (Bihar Government) ने रिपोर्ट जारी की है। सरकार के अपर मुख्य सचिव बैठे विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति आधारित गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक की। बता दें जाति आधारित गणना को लेकर प्रदेश में खूब बवाल मचा था। हाईकोर्ट से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।

Caste Based Census Report: बिहार में कराई गई जाति आधारित सर्वे के अनुसार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग 27.13% है। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01% प्रतिशत है। सामान्य वर्ग 15.52% है। प्रदेश की कुल आबादी 13 करोड़ से अधिक है। अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने बताया कि एक जून 2022 को सर्वदलीय बैठक में बिहार में जाति आधारित गणना कराने के प्रस्ताव को पारित किया गया था। दो जून 2022 को राज्य मंत्री परिषद के निर्णय के आधार पर प्रदेश में जाति आधारित गणना को दो चरणों में फरवरी 2023 तक पूरा करने का निर्णय हुआ था।

जनगणना बाद कितनी है आबादी
Caste Based Census Report: अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह ने बताया कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर सरकार ने प्रदेश के सभी धर्म एवं जातियों की गणना को कराया है। प्रदेश में हुई गणना के मुताबिक पूरे बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इनमें बिहार के बाहर में रहने वालों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है।

बिहार में रहने वालों की जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53 हजार 288 है। पुरुषों की संख्या छह करोड़ 41 लाख 31 हजार 990 है। महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38 हजार 460 है। अन्य 82 हजार 836 हैं। 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं। इनमें पूरे बिहार में दो करोड़ 83 लाख 44 हजार 107 परिवार सर्वेक्षित किया गया है।

ये गणना हुई क्यों ?
Caste Based Census Report: बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में जातियों की संख्या और आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए जाति जनगणना कराई गई। सरकार की मानें तो इससे आरक्षण के लिए प्रावधान बनाने और योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

हिंदू 81.9%, मुस्लिम 17.7%
Caste Based Census Report: प्रदेश में हिंदुओं की आबादी 81.9% है। मुस्लिम 17.7% हैं। ईसाई 0.05%, सिख- 0.01%, बौद्ध 0.08%, जैन 0.0096% और अन्य धर्म के लोग 0.12% हैं

जातिगत जनगणना के आंकड़े
सामान्य – 15.52%
ईबीसी – 36.1%
ओबीसी – 27.12%
अनूसूचित जाति – 19.65%
अनूसचित जनजाति – 1.68 %

किस जाति की कितनी आबादी ?
कोइरी- 4.2
कुर्मी- 2.8
कायस्थ- .60
मोची,रविदास- 5.2
ब्राह्मण- 3.65
भूमिहार- 2.86
मुसहर- 3.08
राजपूत- 3.45
बनिया- 2.31
मल्लाह- 2.60
यादव- 14.26

पिछड़े वर्ग की आबादी कितनी ?
पिछड़ा वर्ग: 3,54,63,936
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 4,70,80,514
अनुसूचित जाति: 2,56,89,820
अनुसूचित जनजाति : 21,99,361
अनारक्षित: 2,02,91,679

नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक
जातिगत आंकड़े तब जारी किए गए हैं, जब सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के अगस्त के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। इसके बाद प्रदेश में जातिगत सर्वे का रास्ता साफ हो सका। अगस्त में सर्वे का काम पूरा किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जातियों के आंकड़े पर जोर दिए थे। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि जातियों का सर्वेक्षण सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा। वंचितों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के विकास को सक्षम करेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट