Mradhubhashi
Search
Close this search box.

तिरंगा फहराकर MLA मेडा ने कारम डैम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया बोले- 50 परसेंट कमीशन की घोटालेबाज सरकार

तिरंगा फहराकर MLA मेडा ने कारम डैम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया बोले- 50 परसेंट कमीशन की घोटालेबाज सरकार

भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस करेगी यज्ञ

आशीष यादव/धार – मध्यप्रदेश में सुर्खियों में रहे धार जिले के कारम डैम भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक पाचीलाल मेडा ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कारम डेम पर तिरंगा फहराकर कर सरकार के तीन मंत्रियों को अपने वादे याद दिलाए। 16 अगस्त को कारम डेम भ्रष्टाचार की काली तिथि को 1 वर्ष पूर्ण होने पर यहां आस-पास के ग्रामीणों के साथ सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन करेगी।

मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा के क्षेत्र में आने वाला कारम डेम पिछले साल फूट गया था, जिससे लगभग 100 से 150 गांव डूब की जद में आ गए थे। डैमेज कंट्रोल के लिए सरकार ने यहां उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और धार जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को भेजा था‌, लगभग 2 रात मंत्रीगण यहीं रुके थे। डेम को साइड से फोड़ा गया था। उसके बाद 15 अगस्त 20220 पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम ने यहां ध्वजारोहण कर ग्रामीणों और आसपास के लोगों को लेकर कई वादे किए थे।

तिरंगा फहराकर MLA मेडा ने कारम डैम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया बोले- 50 परसेंट कमीशन की घोटालेबाज सरकार
तिरंगा फहराकर MLA मेडा ने कारम डैम भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया बोले- 50 परसेंट कमीशन की घोटालेबाज सरकार

50% की कमिश्नर खोर सरकार- विधायक मेडा

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक मेडा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ यहां पर ध्वजारोहण किया। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज भी यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल नहीं हुई हैं। कई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हैं। आसपास के ग्रामीणों को आज तक कोई आर्थिक राहत नहीं दी है। यह डैम 100 करोड़ से भी अधिक राशि का बना है, यहां गंभीर भ्रष्टाचार हुआ है। आखिर यह क्यों फूटा। यह 50 परसेंट वाली कमीशन खोर सरकार का असली चेहरा है।

ग्रामीणों को कब मिलेगा मुआवजा

विधायक मेडा ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र के प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं दिया है। घोषणाएं अधूरी हैं। सरकार ने अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों को क्लीन चीट कैसे दे दी। अब तक उन पर कानूनी कार्यवाही क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुद्दा उठाने के बाद सरकार दबाव बनाती है।

कांग्रेस सरकार करेगी डेम भ्रष्टाचार की जांच

विधायक ने कहा की मध्यप्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकारी यहां बनेगी।उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से उनकी चर्चा हुई है। यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस कारम डेम भ्रष्टाचार की जांच होगी और किसी भी दोषी को नहीं बक्शा जायेगा।यहां के ग्रामीणों को नुकसानी का मुआवजा देने के साथ फिर से सभी बुनियादी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी।

सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद विधायक और कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां 16 अगस्त को कारम डेम पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ करेंगे। विधायक ने कहा कि सरकार की मति भ्रष्ट हो चुकी है और वह आम जनता के हितों को भूल भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदारों को बचाने में लगी हुई है। बचे हुए दिनों में भाजपा सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे, इसलिए हम कारम डैम पर 16 अगस्त को सद्बुद्धि हवन करेंगे।

ये लोग रहेंगे मौजूद

विधायक मेड़ा के साथ इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद इंदुलकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबड़ा, रोहित कामदार, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, करण चौहान, मनोज चौहान, धर्मेंद्र बुंदेला, रईस खान, शकील खान, सिद्धार्थ भूरिया, मोहन डामोर, राजाराम पाल, गणेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट