Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP के कॉलेजों में निकली बंपर भर्ती, 336 एकेडमिक और 200 नॉन एकेडमिक पद भरे जाएंगे

मध्यप्रदेश में रोजगार को लेकर बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 और तकनीकी शिक्षा विभाग में भर्तियां निकली हैं। पहली बार सरकारी कॉलेज में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। आठ नए आदर्श कॉलेज के लिए 536 पदों की स्वीकृति आदेश जारी हुए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के अनुसार मध्यप्रदेश में पहली बार सरकारी कॉलेज में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। राज्य शासन ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 8 नए आदर्श स्नातक महाविद्यालय पद निकाले हैं। जिसमें दमोह, राजगढ़, बड़वानी, छतरपुर, गुना, खंडवा, सिंगरौली और विदिशा शामिल है।

336 एकेडमिक और 200 नॉन एकेडमिक पद भरे जाएंगे। कॉलेज में अगले एकेडमिक साल से पढ़ाई शुरू होगी। नए कॉलेज के 5 जिलों में बिल्डिंग्स बनकर तैयार हैं। नीति आयोग के रिकमेंडेशन पर सभी आदर्श कॉलेज खोले जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने आरक्षक के 7500 पदों पर नई भर्ती निकाली है। इसके लिए विभाग ने रूलबुक मप्र कर्मचारी चयन मंडल को भेज दी है। मंडल स्तर पर रूलबुक की स्क्रूटनी की जा रही है। इस दौरान किसी प्रकार की क्वेरी होगी, तो उसका निराकरण गृह विभाग से कराया जाएगा। इसके बाद जल्द ही आरक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

चुनावी साल में मध्यप्रदेश सरकार बंपर भर्तियां निकालने जा रही है। प्रदेश में अलग-अलग विभागों में अगले एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यह बात कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट