Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सर्व ब्राह्मण समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सर्व ब्राह्मण समाज ने

विपिन जैन/बड़वाह- सर्व ब्राह्मण समाज के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को सरकार से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
स्थानीय नायाब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान को ब्राह्मण बन्धुओ द्वारा दिये गए ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में अनेक जनहित योजनाएं संचालित की जा रही है।

किंतु इसमे आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण बच्चो की अनदेखी की जा रही है।प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में अन्य वर्गों के बच्चो को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। किंतु ब्राह्मण वर्ग के विद्यार्थियों को इन सुविधाओं से वांछित रखा जा रहा है।इस उपेक्षा और असमानता के कारण आर्थिक रूप से कमजोर अनेक ब्राह्मण बच्चे अपनी शिक्षा को नियमित न कर पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे है।

जिसके कारण सत्तासीन सरकारो का सबका साथ ,सबका विश्वास का नारा पूरा होता दिखाई नही दे रहा दे रहा है।उलेखनीय है कि इसी मांग को लेकर सर्वब्राह्मण समाज द्वारा पंडित विकास अवस्थी के नेतृत्व में प्रदेश भर में ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन भी चलाया जा रहा है।इसी तारतम्य में छात्रवृत्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन का वाचन महासभा के सचिव दिलीप शर्मा ने किया। एवम आभार दुर्गा वाहिनी अध्यक्ष दीपमाला शर्मा ने प्रकट किया। इस अवसर पर अशोक तिवारी, दुर्गा शंकर शर्मा,नवीन दुबे,महेश दुबे, सुभाष पुराणिक, अमित जोशी,संजय उपाध्याय, पंडित मोनू अत्रे,विवेक भालके,अखिलेश गौतम, संदीप जोशी, मनीष शर्मा,दिलीप पाठक, आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट