Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जीत सुनिश्चित करने भाजपा 10 मई से शुरू करेगी जनसेवा अभियान का दूसरा चरण

जीत सुनिश्चित करने भाजपा 10 मई से शुरू करेगी जनसेवा अभियान का दूसरा चरण

जनसेवा अभियान : भाजपा सभाओं और रैलियों में भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी

भोपाल/रवि शर्मा – जनसेवा अभियान से भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी का ध्यान अब बूथ को मजबूत करने और सभाओं और रैलियों में भीड़ बढ़ाने पर रहेगा। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में हुई बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सांसदों-विधायकों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

भाजपा 10 मई से जनसेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। इसे लेकर पार्टी ने जनप्रतिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अब कार्यक्रमों में भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 30 अप्रैल को 100 एपिसोड पूरे होने पर विधानसभा के 100 स्थानों और तीन बूथ के बीच एक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में सामाजिक कार्यों में जुड़े लोगों, डॉक्टर, व्यापारी, वकील, उद्यमियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने और सम्मानित करने को भी कहा गया है। भाजपा की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने पर पार्टी ने तैयारी की है।

जनता की समस्याओं का किया जाएगा समाधान
सीएम जन सेवा अभियान का दूसरा चरण 25 मई तक चलेगा। इसमें जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 4 से 14 मई तक भाजपा बूथ विस्तार का महा अभियान चलाएगी। 51 फीसदी वोट शेयर के लिए बूथ एक्शन प्लान बनाया है। 30 अप्रैल को पीएम की मन की बात को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर सांसद, विधायक, मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है।

रूठों को मनाएंगे
पार्टी ने सांसद व विधायकों को नाराज वरिष्ठ नेता से लेकर कार्यकर्ताओं तक को साधने को कहा गया है। बता दें, वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट में कई कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उनको तवज्जो नहीं देने की शिकायत की थी। इसको लेकर पार्टी ने अब उनको नसीहत दी है कि सभी साथ लेकर चलना है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट