Mradhubhashi
Search
Close this search box.

आम लोगों को बड़ी राहत, RBI बोला- लोन और EMI का बोझ नहीं बढ़ेगा

आम लोगों को बड़ी राहत, RBI बोला- लोन और EMI का बोझ नहीं बढ़ेगा

RBI MPC: बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने घोषणा की है कि रेपो रेट नहीं बढ़ाई जाएगी। यानी लोगों पर लोन एवं ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा। आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में हुए निर्णयों को गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने सार्वजनिक किया है। आरबीआई गर्वनर (RBI Governor) ने कहा कि आज नई मौद्रिक नीति (new monetary policy) का ऐलान किया है। 8 से 10 अगस्त तक चले एमपीसी की बैठक हुई है।

इससे पहले अप्रैल और जून में भी आरबीआई ने एमपीसी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट (repo rate) को स्थिर रखा था। आज फिर गर्वनर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहेगा। बता दें 6 सदस्य वाली एमपीसी के सामने रेपो रेट के अतिरिक्त देश में बढ़ती महंगाई, अर्थव्यवस्था इत्यादि मुद्दे थे। इनके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

आम लोगों को बड़ी राहत, RBI बोला- लोन और EMI का बोझ नहीं बढ़ेगा

कब हुआ था RBI रेपो रेट में आखिरी बार बदलाव

आरबीआई ने आखिरी बार इस साल फरवरी में रेपो रेट में बदलाव किया था। एमपीसी ने रेपो रेट 0.25 प्रतिशत बढ़ाया था। रेपो रेट में इस बदलाव को मिलाकर मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो रेट में 250 आधार अंक यानी 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट