Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सावधान, आपको सेब खाना पड़ सकता है महंगा !

‘वन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे’ ये कहावत तो आप बचपन से सुनते आ रहे होंगे। सेहत के लिए बेहद गुणकारी होने के बावजूद क्या आप जानते हैं इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने में फाइबर का अहम रोल होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। लेकिन अगर शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है तो इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

फाइबर का अधिक सेवन पेट में सूजन और कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है। एक दिन में अगर आप 70 ग्राम से अधिक फाइबर का सेवन करते हैं तो पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं एक सामान्य सेब में लगभग 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में सेब का सेवन करते हैं तो आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट