Mradhubhashi
Search
Close this search box.

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, सैकड़ो कि संख्या मे रैली लोग हुए शामिल

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, सैकड़ो कि संख्या मे रैली लोग हुए शामिल

बिष्टान नगर परिषद में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भग्यापर व आस पास के क्षेत्र में लोग डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आए।

रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया

बिष्टान नगर परिषद में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रैली निकाली गई जोकि बस स्टैंड से बिष्टान स्कूल प्रागण से होते हुए निकली। इस दौरान लोग डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आए। रैली का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया रैली में उपस्थित अनुसूचित जनजाति और जाति वर्ग के लोगों ने जय भीम के नारे भी लगाए। साथ ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श बताया।

भारत रत्न प्राप्त डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सर्वप्रथम फोटो के ऊपर माल्यार्पण कर पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में बीजेपी के नेता छतर सिंह मंडलोई और उनके साथी गण उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट