Mradhubhashi
Search
Close this search box.

UP के बाद प्रदेश में होगा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान का शंखनाद

भोपाल। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश में भी महिला कांग्रेस 14 जनवरी से प्रियंका गांधी का ‘’लड़की हूं लड़ सकती हूं। अभियान की शुरूआत पूरे प्रदेश में एक साथ करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से इस अभियान क़ा आग़ाज़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जयसवाल ने बताया की 14 जनवरी मकर संक्रति के दिन से प्रियंका गांधी का लड़की हूं लड़ सकती हूं। अभियान पर महिलाएँ काम करेगी। महिला सशक्तिकरण , शिक्षित और महिला अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता लाकर अपनी लड़ाई लड़ सके उसको लेकर कार्य किया जाएगा। तभी महिला कांग्रेस का अभियान सफल होगा। इस अभियान के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किया गया है।

जयसवाल ने बताया कि महिला कांग्रेस इस अभियान को गाँव ओर बूथ सेक्टर पर ले जाकर महिला सशक्तिकरण के ऊपर काम करेगी। वही बीजेपी पर निशाना साधते हुए अर्चना जयसवाल ने कहा की बीजेपी का काम सिर्फ़ सवाल खड़ा करना है। महिलाओं सशक्त बनाने में कोई रुचि नही हैं। आज मध्यप्रदेश महिला उत्पीड़न बच्चों के कुपोषण के साथ ही महिला अत्याचार में नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट बैंक का काम करती है और महिला कांग्रेस राजनीति नहीं  सेवा करती है।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान की शुरुआत राज्य और जिला स्तर से होगी, दूसरे चरण में ब्लाक और मतदान केंद्र स्तर तक अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट