Mradhubhashi
Search
Close this search box.

धर्म छिपाकर हिंदू महिला से शादी के बाद हैवानियत, खिलाता था बीफ; नमाज भी पढ़वाया

उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन का खेल जारी है। आरोपी पहले अपना धर्म छिपाकर महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाते है और फिर उनके साथ हैवानियत की जाती है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से सामने आया है जहां शोएब ने पहले सचिन बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे और उसके बेटे का धर्म परिवर्तन कराया। निकाह के बाद आरोपी महिला और उसके बेटे को घर ले गया तथा नमाज पढ़ने तथा बीफ खिलाने का दबाव बनाने लगा।

इतना ही नहीं निकाह के कुछ दिन बाद आरोपी ने महिला को छोड़ दिया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी करने और जबरन धर्मातंरण का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसे दो बेटे हैं। पति से घरेलू विवाद के बाद पंचाचत बुलाई गई थी। आपसी सहमति के बाद पंचायत में दोनों ने अलग रहने का समझौता हो गया था। समझौते के बाद महिला अपने मायके में पथरी क्षेत्र के गांव में रह रही थी।

शोएब ने जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया

महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात जट बहादरपुर निवासी सचिन नामक युवक से हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि सचिन ने उसे अपने प्यार में फंसाकर शादी का झांसा दिया। आरोपी महिला को ज्वालापुर हरिलोक कॉलोनी में एक मौलवी के पास ले गया। वहां उसने अपना असली नाम शोएब बताया। महिला का कहना था कि शोएब ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया कराया। यही नहीं, शोएब पर आरोप लगाया कि उसके चार साल के बेटे का भी जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। धर्म परिवर्तन के बाद शोएब ने उसका नाम रेशमा और बच्चे का नाम अरमान अली रखा। कहा कि शोएब उससे जबरन निकाह कर अपने साथ घर ले गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही बीफ खिलाने का प्रयास भी किया। यहीं नहीं, युवक और उसके पिता नमाज पढ़ने को लेकर उसके साथ रोज मारपीट करने लगे। कई दिन रखने के बाद शोएब महिला को छोड़ कर चला गया। महिला का आरोप है कि युवक उसे हर रोज जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट